दिखने लगे शुचिता वाली पार्टी के गुल : कांग्रेस

BY — June 17, 2015

पीसीसी की बैठक से पूर्व उदयपुर में सभा

170606उदयपुर। भाजपा नेताओं के देश के भगोड़े ललित मोदी से रिश्ते सबके सामने आ चुके हैं। जो पार्टी पारदर्शिता एवं शुचिता की बातें करती थी। वे परदे के पीछे क्या गुल खिला रही हैं, यह सभी के सामने है। अरूण जेटली और राजनाथ सिंह जैसे नेतागण भी उनका साथ देने में शर्म महसूस नहीं कर रहे हैं। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज एवं मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के देश के भगौड़े ललित मोदी के सम्बन्ध उजागर होने पर देश एवं प्रदेश का सिर शर्म से झुक गया है। ये विचार कांग्रेस नेताओं ने बुधवार को भंडारी दर्शक मंडप में हुई जनसभा में व्‍यक्‍त किए।

170607प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि प्रदेश सरकार को सत्ता में आए डेढ़ साल होने आया परन्तु उनके किए वादे कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। जनता ने भारतीय जनता पार्टी को बहुमत के साथ विधानसभा में भेजा, परन्तु बहुत ही कम समय में इस सरकार ने जनता में अपने विश्वाास को खो दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसान आत्महत्याएं कर रहे हैं, परन्तु सरकार को किसी बात की चिन्ता नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार के समय प्रदेश में भीषण अकाल पड़ा, परन्तु उस समय भी किसानों को आत्महत्या करने की नौबत नहीं आने दी। प्रदेष सरकार को गरीबों के आंसू पोंछने तक का समय ही नहीं है। लगभग 10 लाख किसानों को ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा अभी तक नहीं मिल पाया है।
युवाओं को 15 लाख नौकरी का वादा कहीं हवा हो गया। आए दिन बिजली, पानी, तेल के दाम सहित सर्विस टैक्स बढ़ाने से लोगों का जीना दूभर हो गया है। भाजपा सरकार के मंत्रीगणों के चोरी-छिपे देश के वांछित भगोड़े से रिश्तेा सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी के चेहरे से नकाब पूरी तरह उतर चुका है। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस के महासचिव गुरूदास कामत ने कहा कि जिस विश्वाेस के साथ लोगों ने केन्द्र एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने में सहायता की, उस विश्वा्स पर न तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खरे उतरे एवं न ही प्रदेष की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे। चुनाव से पूर्व जनता को जो झूठे सपने दिखाए, उन वादों की हकीकत जनता के सामने आ चुकी है। देश में प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है।
170608पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जिसने जनता के फैसले को हमेशा शिरोधार्य किया है, वह चाहे चुनाव में जीत हो या हार। जनता ने जिस आशा और विश्वाखस के साथ भारतीय जनता पार्टी को केन्द्र और प्रदेश में सरकार बनाने का मौका दिया। वह आशा और विश्वा स एक-डेढ़ साल में चकनाचूर हो गया है। जनता भारतीय जनता पार्टी के इस छोटे से कार्यकाल से आजिज आ चुकी है।
गहलोत ने कहा कि उनकी सरकार के समय प्रारम्भ 40,000 करोड़ की प्रदेश की महत्वाकांक्षी रिफाइनरी परियोजना की स्थापना में भारतीय जनता पार्टी ने अब तक रोड़े अटकाने का कार्य किया है। चुनाव पूर्व अच्छे दिन लाने का वायदा करने वाली भाजपा सरकार के वायदे हवा हो गए हैं। अच्छे दिन केवल भाजपा के नेताओं एवं पदाधिकारियों के लिए आए हैं।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *