शेख रईस पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत

BY — June 18, 2015

180606उदयपुर। अखिल भारतीय युवा पत्रकार संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक लखनऊ में आयोजित हुई। इसमें जोधपुर के युवा पत्रकार शेख रईस अहमद को सर्वसम्मति से राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

पत्रकार संघ के राष्ट्रीय महासचिव उत्पल सेन गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में विभन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। जिसमें सभी प्रदेश अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी तय की गई। बैठक का आगाज राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद अलीम कादरी ने स्वागत उद्बोधन से किया। इसके बाद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गणेश वर्मा  ने सभी से परिचय प्राप्त कर कुछ गंभीर मुद्दों पर बात की।
बैठक में राष्ट्रीय प्रवक्ता तारिक़ हाश्मी ने सब का सहयोग और साथ चल कर संगठन को बहुत ऊँचाई तक ले जाने की बात कही। राष्ट्रीय विधिक सलाहकार रुवेद कमाल किदवाई ने पत्रकारों से आग्रह किया की सभी पधाधिकारी और सदस्य संगठन के नियमो का पालन करे कोई काम ऐसा न करे जो संगठन या संविधान के विरुद्ध हो।
बैठक में सर्वसहमति से महफूज़ खान को छत्तीसगढ़ और शेख रईस अहमद को राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया। सभी राष्ट्रीय कार्यकरिणी के सदस्यों ने दोनो पदाधिकारियो को बधाई देते हुए उनसे संगठन को आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई साथ ही उज्जवल भविष्य की कामना की। बैठक में सभी राज्यो से पत्रकारो ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *