Header Banner

कांग्रेस कल फूंकेगी वसुंधरा का पुतला

BY — June 18, 2015

ललित मोदी प्रकरण

congressउदयपुर। ललित मोदी प्रकरण में मुख्यमंत्री वसुंधराराजे का नाम सामने आने के बाद प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार 19 जून को सुबह 11 बजे कलक्ट्रेट कार्यालय के बाहर वसुंधराराजे का पुतला फूंका जायेगा।

देहात प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली ने बताया कि देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला एवं शहर जिलाध्यक्ष नीलिमा सुखाड़िया की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ नेता तथा पार्टी पदाधिकारी जिला कलेक्ट्रेट पर मुख्यमंत्री का पुतला जलाकर नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की मांग करेंगे। प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली ने 17 जून को कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव गुरूदास कामत द्वारा दिये गये उदबोधन पर उदयपुर भाजपा द्वारा मुकदमा दर्ज कराने की मांग पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपाई मुकदमा दर्ज कराने की मांग की बजाय गुरूदास कामत द्वारा दिये गये बयान की सच्चाई की जांच की मांग करे। खुद भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व मुख्यमंत्री वसंधुरा राजे के नाम से पल्ला झाड़ रहा है जिससे स्पष्ट है कि वसुंधराराजे ललित मोदी प्रकरण में लिप्त है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply