Header Banner

घने बादलों से छाया अंधेरा, मूसलाधार बारिश

BY — June 22, 2015

मुंबई की बारिश ने बदली लेकसिटी की फिज़ां

220609उदयपुर। लेकसिटी में सोमवार को दिनभर भारी उमस के बाद शाम को बादलों की गड़गडा़हट के साथ मूसलाधार बारिश हुई। मौसम विज्ञानी मुंबई के मौसम का प्रभाव लेकसिटी में बता रहे है। शुक्रवार तक शहर में मानसून की पहली बारिश होने की संभावना है।

आज दिनभर तापमान में भारी उमस बनी रही। सुबह से धूप की तल्खी के साथ उमस ने बेहाल किया। शाम 5.30 बजे आसमान काले बादलों से ढक गया और चारों ओर अंधेरा छा गया। करीब 6 बजकर 23 मिनट पर बादलों ने चुप्पी तोड़ते हुए मूसलाधार बारिश के साथ बरसना शुरू कर दिया। यह बारिश 15 मिनट तक चली।
मौसम विज्ञानियों ने लेकसिटी में हुई इस बारिश को पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बताया है।  मुंबई में लगातार हो रही बारिश एवं दिल्ली में बिगडे़ मौसम का प्रभाव स्थानीय जलवायु पर पड़ रहा है जिससे शहर एवं आसपास क्षेत्रों में खण्डित वर्षा हो रही है। शहर में कई जगह मूसलाधार, कहीं हल्की फुहारें गिरी। डबोक में बारिश नहीं हुई। बारिश के बाद हालांकि कुछ देर के मौसम सुहावना रहने के बाद फिर उमस घुल गई।
मौसम विभाग के अनुसार पूरे जिले में एक सी बारिश ही मानसून की पहली बारिश कहलाएगी। आज हुई खण्डित बारिश प्री-मानसून का प्रभाव है। लेकसिटी में शुक्रवार तक मानसून पहुंचने की संभावना जताई है।  मानसून की दस्तक के साथ इस बार पश्चिमी विक्षोभ और सामान्य मानसून का प्रभाव उदयपुर में देखा जा सकता है। ऐसे में आंधी, तूफान और हवाएं चलेगी परंतु ये सभी अच्छे मानसून रहने के संकेत होंगे। मौसम विभाग डबोक से मिली जानकारी के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 35.8 व न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री दर्ज किया गया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply