लालन मनोरथ के लिए निगम लगा तैयारियों में

BY — June 22, 2015

220610उदयपुर। अगले माह 14 व 15 जुलाई को होने वाले लालन मनोरथ के लिए अब नगर निगम ने भी कमर कस ली है। सोमवार को निगम के निर्माण समिति अध्यक्ष पारस सिंघवी , स्वास्थ्य अधिकारी देवेन्द्र सैनी सहित अधिकारीयों  और कर्मचारियों का एक दल श्रीनाथजी मन्दिर पहुंचा।

लालन महोत्सव के तहत होने वाले आयोजन स्थल और शोभायात्रा के मार्ग में निगम की और से की जाने वाली तैयारियों का जायज लिया। निर्माण समिति अध्यक्ष पारस सिंघवी ने बताया की निगम की और से शोभायात्रा के मार्ग को खड्डे रहित कर नालियों को भी कवर किया जाएगा एवं जहां ओवरफ्लो की समस्या हो वहां भी पूरी व्यवस्था की जाएगी  मनोरथ के दोनों दिन सफाई की विशेष व्यवस्था की जाएगी । स्वास्थ्य अधिकारी देवेन्द्र सैनी ने बताया कि सफाई व्यवस्था के लिए मनोरथ के दिन  कर्मचारियों की विशेष टीमें लगाई जाएगी । निगम के अधिकारियों के दौरे के दौरान नवनीतप्रिया मनोरथ समिति के जयंती लाल पारीख एवं राजेश मेहता भी उपस्थित  थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *