Header Banner

भारत टाइगर ने दर्ज की जीत

BY — June 24, 2015

240606उदयपुर। शिकारबाडी क्रिकेट ग्राउण्ड पर हो रहे वण्डर क्रिकेट एकेडमी, एसआर बिल्डहोम तथा पीआईएमएस के  संयुक्त तत्वावधान में खेली जा रही एसआर बिल्डहोम अण्डर 14 प्रीमियर लीग के तहत खेले गये मैच में भारत टाइगर्स ने वाइट गोल्ड किंग्स को 8 रनों  से हराया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत टाइगर्स मात्र 121 रन ही बना पायी। शुभम मल्होत्रा ने 34, अनुराग सिंह ने 20 तथा हर्षवर्धन ने 18 रनों का योगदान दिया। वाइट गोल्ड किग्स  के गीतांश जैन, धैर्य थापा तथा मोहित भारद्वाज ने 2-2 विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी वाइट गोल्ड की पूरी टीम मात्र 113 रन ही बना पायी। भारत टाइगर्स के शुभम मल्होत्रा ने 4,करण सिंह ने 2 विकेट लिये। शुभम मल्होत्रा को मेन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इनको पुरस्कार क्रिकेट कोच विजय निमावत ने प्रदान किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply