आपसी झगड़े में हुई पैंथरों की मौत

BY — June 24, 2015

240608उदयपुर। जिले के कुराबड़ क्षेत्र में मंगलवार दोपहर लगभग 2 बजे मृत मिले तीन पैंथरों के प्रथम दृष्टया आपसी झगड़े के कारण मौत होना पाया गया है। सूचना मिलने पर कुराबड़ रेन्ज के क्षेत्रीय वन अधिकारी कुराबड़ स्टॉफ घटनास्थल पर पहुंचे थे।

कुराबड़ के क्षेत्रीय वन अधिकारी ने उप वन संरक्षक, उदयपुर को घटना की सूचना दी। उप वन संरक्षक ने तत्काल सहायक वन संरक्षक, झाड़ोल को मौके पर भेजा। मुआयना करने पर पाया कि मादा शावक का पेट फटा हुआ है। उसके सभी दांत, नाखुन व खाल बॉडी में इनटेक्ट है। 10 मीटर दूरी पर नर पैंथर मृत मिला। उसकी बॉडी पर केनाइन से काटने के निशान मिले। इसके भी सभी दांत, नाखुन व खाल बॉडी पर इन्टेक्ट मिले। 20 मीटर दूरी पर थुवर की झाड़ी में मादा पेन्थर की बॉडी उलझी पड़ी थी। बाड़ को काटकर मृत मादा पेन्थर की बॉडी को बाहर निकलवाया गया। उसके भी सभी नाखुन, दांत व खाल बॉडी में इन्टेक्ट मिले। आसपास मिट्टी पर पेन्थर्स के आपस में झगड़ने के निशान भी मिले। मौके पर फोटोग्राफ्स लिए गए। घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को देकर तीनों पैन्थर (एक नर, एक मादा व एक मादा शावक) के मृत शरीर को राजकीय बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय लाया गया। पशु चिकित्सक डॉ. ललित जोशी एवं डॉ. महेन्द्र मेहता ने तीनों मृत पेन्थर के बॉडी का बाहरी तौर पर मुआयना किया गया। मुआयना के दौरान उनके जबड़े व रीढ की हड्डी टुटी पाई।
मुख्य वन सरंक्षक राहुल भटनागर ने बताया कि मौके पर मिले साक्ष्य से स्पष्ट है कि प्रथम दृष्ट्या में तीनों पेन्थरों की मौत आपस में लड़ने से हुई है। श्री भटनागर ने बताया कि तीनों पैंथर शवों का बुधवार को पोस्टमार्टम कर जांच के लिए विसरा जयपुर भेजा गया है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *