Header Banner

जयपुर-उदयपुर स्पेशल की संचालन अवधि बढ़ाई

BY — June 27, 2015

अब 31 दिसम्बर तक होगा संचालन

train-1उदयपुर। रेलवे प्रशासन ने यात्री यातायात के दबाव को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु जयपुर-उदयपुर-जयपुर स्पेशल एक्सप्रेस रेलसेवा में 184 फेरों का विस्तार किया है।

गाड़ी संख्या 09721/09722, जयपुर-उदयपुर-जयपुर स्पेशल एक्सप्रेस रेल सेवा की संचालन अवधि में दिनांक 01.07.15 से 31.12.15 तक (184 ट्रिप) विस्तार किया गया है।
स्थाई बढोतरी : इसी प्रकार यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा के लिए इन्दौर-उदयपुर-इन्दौर एक्सप्रेस रेलसेवा के डिब्बों में 01 फर्स्ट एसी डिब्बें की स्थाई बढोतरी की है। गाड़ी संख्या 19329/19330, इन्दौर-उदयपुर-इन्दौर एक्सप्रेस एक्सप्रेस में दिनांक 01.07.15 से 01 एसी फर्स्ट एसी श्रेणी डिब्बे की स्थाई बढ़ोतरी की। इससे गाडी के मार्ग के मुख्यतः उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, चित्तोडगढ एवं अन्य स्टेशनों के यात्रियों को फर्स्ट एसी की 18 बर्थ अधिक उपलब्ध हो पायेगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply