पाहवा नाइट राइडर्स फाइनल में

BY — June 27, 2015

270604उदयपुर। एसआर बिल्डहोम, पीआईएमएस तथा वण्डर क्रिकेट एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एसआर बिल्डहोम प्रीमियर लीग के तहत खेले गये क्वालिफायर मैच में पाहवा नइटराइडर्स फाइनल में पहुंच गई।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डीके डेयरवेज 110 रन पर ऑलआउट हो गई। इसमें रोहित मौर्य ने 20 तथा दिवांश डाबी ने 17 रन का योगदान दिया। पाहवा नाइटराइडर्स की तरफ से अनिरूद्ध सिंह, अनुज पालीवल तथा परमवीर दोशी ने 2-2 विकेट लिए। जवाब मे पाहवा नाईट राइडर्स ने बल्लेबाजी करते हुये बिना विकेट खोये लक्ष्य प्राप्त कर लिया। इसमें अनिरूद्ध सिंह ने 66 नाबाद तथा विनायक मिश्रा ने 39 नाबाद रनों का योगदान दिया। आज के मैच के मैन आफ दी मैच पाहवा नाईट राइडर्स के अनिरुध सिंह नाबाद 66 व 2 विकेट लिये उन्हे ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए दिया गया। आज के मुख्य अतिथि आर चन्द्रा ने अनिरुध को मैन ऑफ द मैच दिया । फाइनल मैच पीआई एम एस इडियन व पाहवा नाइट राइडर्स के बीच सोमवार दिंनाक 29-06-15को सुबह 9:30 बजे शिकारबाडी क्रिकेट ग्राउण्ड पर खेला जाएगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *