Header Banner

पर्यावरण जागरूकता का संदेश लिए उदयपुर पहुंचे बाइकर्स

BY — June 27, 2015

270605उदयपुर। जयपुर के ड्यूस हार्डले डेविडसन मोटरसाइकिल ग्रुप के 20 बाइक सवार पर्यावरण चेतना का संदेश लेकर जयपुर से उदयपुर पहुंचे। शनिवार सुबह इन बाइकर्स का शहरी सीमा पर लीजेंट्री राईडर्स ऑफ सैनिक मेवाड़ के बाइकर्स ने भव्य स्वागत कर अगुवाई की।

एचआरएच ग्रुप ऑफ होटल्स के तत्वावधान में इनके ठहरने एवं खान-पान की व्यवस्था गुलाबबाग रोड़ स्थित गार्डन होटल में की गई। राइडर्स ने चमचमाती बाइक्स के साथ शहर के सिटी पैलेस संग्रहालय के अतिरिक्त विभिन्न पर्यटन स्थलों पर भ्रमण किया। दल ने सिटी पैलेस के दरबार हॉल में जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष एवं एचआरएच ग्रुप ऑफ होटल्स के कार्यकारी निदेशक लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से भेंट की।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply