Header Banner

गिट्स के तीन छात्रों का चयन

BY — June 29, 2015

गोलछा ग्रुप का कैम्पस इन्टरव्यू

290603उदयपुर. गीतांजली इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नीकल स्टडीज में कैम्पस इन्टरव्यू द्वारा जयपुर बेस्ड राजस्थान की बहुचर्चित कम्पनी गोलछा एसोसिएटेड ग्रुप द्वारा बीटेक के तीन विद्यार्थियों का सोफ्टवेयर डवलपर के पद पर चयन हुआ।

संस्थान के ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट हैड अरविन्द सिंह पेमावत ने बताया की कम्पनी से आए एचआर मैनेजर सैयद वसीम एवं आईटी मैनेजर योगेश जैन एवं उनकी टीम ने प्रजेन्टेशन के माध्यम से विद्यार्थियों को जॉब प्रोफाइल के बारे में अवगत कराया। उसके बाद लिखित परीक्षा, टेक्नीकल इन्टरव्यू एवं एचआर इन्टरव्यू के माध्यम से कम्प्यूटर साईंस के तीन विद्यार्थियों का सोफ्टवेयर डवलपर के पद पर उदयपुर लोकेशन के लिए चयन किया। चयनित विद्यार्थियों के नाम रितु दशोरा, डोली शर्मा एवं श्वेता चौहान हैं। इन विद्यार्थियों की ज्वाषइनिंग 01 जुलाई से होगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply