पीले चावल बांटकर देंगे निमंत्रण

BY — June 29, 2015

जगन्नाथ रथयात्रा पखवाड़ा

290606उदयपुर। जगदीश मन्दिर से निकलने वाली जगन्नाेथ रथयात्रा को लेकर जगन्नाथ मित्र मण्डल, बड़ा भोईवाड़ा की हुई बैठक में पीले चावल एवं आमंत्रण पत्रक घर-घर बांटकर आमंत्रित करने का निर्णय किया गया।

अध्यक्षता लक्ष्मीनारायण माली ने की। माली ने बताया कि इस वर्ष जनभागीदारी बढाने के लिए आमंत्रण पखवाड़ा होगा जिसमें यह आयोजन होंगे। बोहरा गणेशजी को प्रथम निमंत्रण, विभिन्न प्रचार-प्रसार साधनों द्वारा रथयात्रा का हाइटेक प्रचार किया जाएगा। बैठक में भारतीय संस्कृति उत्थान प्रकोष्ठस के अध्यक्ष तेजप्रकाश टांक ने कहा कि रथयात्रा में आने वाले सभी भक्तों का स्वागत मंगल तिलक लगाकर व रक्षासूत्र बांधकर किया जायेगा। बैठक में गजानन्द, गोविन्द, निर्मल, रोहित, भागवन्ती, आशा, ललिता, सरिता, विद्या, गीता, किरण आदि ने भी विचार प्रकट किए।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *