Header Banner

महिला पार्षदों की लहरिया स्पर्धा भी हरियाली अमावस्या मेले में

BY — July 6, 2015

mcuउदयपुर। हरियाली अमावस्यास के मेले में इस बार निगम की ओर से महिला पार्षदों के लिए लहरिया प्रतियोगिता भी होगी। साथ ही स्वतंत्रता दिवस पर पत्रकार व पार्षदों के बीच मैत्री मैच का आयोजन होगा।

ये निर्णय आज निगम की सांस्कृतिक समिति की हुई बैठक में किए गए। अध्य क्षता महापौर चन्द्रसिंह कोठारी ने की। सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष जगदीश मेनारिया ने बताया कि शहर के 55 वार्डों के बीच वॉलीबॉल प्रतियोगिता शीघ्र आयोजित करने, शहर के श्रेष्ठ प्रतिभारत्न सम्मान समारोह आयोजित करने, पर्यावरण तथा पक्षियों को होने वाले नुकसान को ध्यान में रखते हुए नववर्ष व दीपावली दशहरे मेले में आतिशबाजी नहीं करने, एक नाव खरीद कर उस पर सांस्कृतिक लोकगीतों की प्रस्तुति देने सम्बबन्धीक निर्णय किए गए। प्रत्येक माह में एक विभिन्न तरह से सांस्कृतिक कार्यक्रम करने का निर्णय भी किया गया। मेले में इतिहास को ध्यान में रखते हुये इतिहास चित्रण के साथ वर्णन भी उसी चित्र पर लिखा होगा जिसमें इतिहास की जानकारी आम जनता को रहे। बैठक में समिति सदस्य सुरेश सिंह यादव, चांदनी गौड़, शोभा मेहता, राजेश वैरागी, तंरग यादव राजस्व निरिक्षक, कनिष्ठ लिपिक शिवराज सिंह चौहान आदि उपस्थित थें।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply