Header Banner

केन्द्रीय मंत्री गौड़ा पहुंचे उदयपुर

BY — July 6, 2015

060702उदयपुर। केन्द्र सरकार के विधि एवं कानून मंत्री डी.वी. सदानन्द गौड़ा दिल्ली से आज दोपहर 3.10 बजे उदयपुर महाराणा प्रताप हवाई अड्डे पर पहुंचे।

मीडिया प्रभारी चंचल अग्रवाल ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री का स्वागत महापौर चन्द्रसिंह कोठारी, पूर्व महापौर रजनी डांगी, जिला महामंत्री किरण जैन, देहात जिला महामंत्री भंवरसिंह पंवार, राणा प्रताप मण्डल अध्यक्ष मनोहर चौधरी, अम्बेडकर मण्डल अध्यक्ष अतुल चण्डालिया, भाजपा कार्यालय मंत्री सुशील, सोहनलाल सालवी जैन द्वारा किया गया। गौड़ा एयरपोर्ट से सीधे होटल लक्ष्मी विलास पहुंचे। जहां पर रात्रि करेंगे। तत्पश्चात् 7 जुलाई को विधि विभाग द्वारा हिन्दी भाषा पर आयोजित सेमिनार में भाग लेंगे। उससे पूर्व प्रातः 8.30 बजे पटेल सर्कल स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply