Header Banner

औदिच्य को मिली पीएचडी उपाधि

BY — July 7, 2015

070707उदयपुर।  आयुर्वेद विशेषज्ञ और शहर के सिंधी बाजार स्थित राजकीय आदर्श आयुर्वेद चिकित्सालय के प्रभारी वैद्य शोभालाल औदिच्य को राजस्थान विश्वविद्यालय द्वारा पीएचडी उपाधि से सम्मानित किया गया है। औदिच्य को यह सम्मान मंगलवार को विश्वविद्यालय के 26 वें दीक्षान्त समारोह में प्रदान किया गया।

उल्लेखनीय है कि औदिच्य ने विश्वविद्यालय में वर्ष 2009 से पंजीकृत आयुर्वेद विज्ञान के तहत ‘भारतीय लौह स्वरूपों का भस्म निर्माण पुरस्सर मानकीकरण एवं तुलनात्मक अध्ययन’ शीर्षक पर अपना शोध कार्य जयपुर के प्रो. मुकुट बिहारी शर्मा के निर्देशन में पूर्ण किया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply