Header Banner

टी-24 को रास आई बायोलोजिकल पार्क की हरियाली

BY — July 7, 2015

सज्जनगढ़ बायोलोजिकल पार्क

070706उदयपुर। मानसून की आरंभिक वर्षा न सिर्फ आमजन अपितु पशु-पक्षियों को भी रास आ रही है। लेकसिटी में आने वाले पर्यटकों और प्रकृतिप्र्रेमियों को यहां की नैसर्गिक विविधता से रु-ब-रु कराने के उद्देश्य से हाल ही में बनाये गये सज्जनगढ़ स्थित राजस्थान के पहले बायोलोजिकल पार्क के पशु भी हरे-भरे वातावरण में विचरण कर रहे हैं।

वन संरक्षक (वन्यजीव) राहुल भटनागर ने बताया कि पार्क के अन्य समस्त पशुओं के साथ सज्जनगढ़ पार्क में हाल ही में रणथंभौर से लाया गया टाईगर टी-24 (उस्ताद) भी नोन डिस्प्ले क्षेत्र में पूर्णतया स्वस्थ होकर हरे-भरे क्षेत्र में दैनन्दिन क्रीड़ाएं कर रहा है। उन्होंने बताया कि मानसून की आरंभिक बारिश के कारण पार्क में जगह-जगह घास उग आई है और इससे वातावरण में ठण्डक आ गई है। टाईगर टी-24 को उसके एनक्लोजर में पूर्ण सुरक्षा व अनुकूल स्थितियां मुहैया करवाई जा रही है। इसे प्रतिदिन 10 किलो मीट भी खिलाया जा रहा है।
उप वन संरक्षक टी. मोहनराज ने बताया कि टाईगर टी-24 के एन्क्लोज़र में उपयुक्त स्थानों पर ट्रैप कैमरे लगवाते हुए इसके व्यवहार व गतिविधियों की मॉनिटरिंग की जा रही है। इसके साथ ही फेन्सिंग से सटकर अतिरिक्त पानी की कुंडी रखवायी गई है ताकि जरूरत पड़ने पर इसमें दवायें डालकर टाईगर को उपलब्ध करायी जा सकंे । उन्होंने बताया कि टाईगर की देखभाल व निगरानी के लिए  वन रक्षकों की दिन व रात्रि ड्यूटी लगाते हुए निर्देश दिए गए हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply