Header Banner

पहले कहा सिली, फिर पलटे बयान से

BY — July 7, 2015

केन्द्रीय कानून मंत्री गौड़ा उदयपुर में

070703उदयपुर। मध्यप्रदेश में व्यावसायिक परीक्षा मंडल मामले को लेकर लगातार हो रही मौतों पर प्रधानमंत्री के बयान नहीं आने पर उदयपुर पहुंचे केन्द्रीय कानून मंत्री डीवी सदानन्द गौड़ा ने पहले तो इसे सिली और सिम्पल मुद्दा करार दिया लेकिन बाद में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का दबाव आने पर तुरत फुरत में एक घंटे बाद होटल लक्ष्मीं विलास में प्रेस वार्ता कर सिली और सिम्प ल मुद्दा ललित मोदी के लिए कहते हुए व्यापमं पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

केन्द्री य कानून मंत्री गौड़ा ने सुबह पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मध्यइप्रदेश में व्या‍पमं घोटाले पर प्रधानमंत्री के बयान को लेकर पत्रकारों के सवाल पर कहा कि यह सिली और सिम्प‍ल है। इस पर प्रधानमंत्री के बयान की कोई जरूरत नहीं है। यह बयान मीडिया में आने के बावजूद बवेला मच गया। तुरता फुरती में एक घंटे बाद होटल लक्ष्मीक विलास में उन्हों ने पत्रकार वार्ता कर कहा कि मेरा मतलब ललित मोदी से सम्बलद्ध था कि वह सिली और सिम्पोल मुद्दा है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply