Header Banner

तस्करी की 40 लाख की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार

BY — July 7, 2015

070701उदयपुर। शराब तस्करी के अवैध धन्धे के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई कर 40 लाख की अवैध शराब के साथ ट्रक जब्तक कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र प्रसाद गोयल ने बताया कि परसाद थानाधिकारी भरत योगी ने मुखबिर की सूचना पर गुजरात जा रहा हरियाणा पासिंग शराब से भरा ट्रक हाइवे पर नाकांबदी कर पकड़ा। सराड़ा वृताधिकारी अशोक मीणा के निर्देशन में थानाधिकारी भरत योगी, हेड कांस्टेरबल हरिलाल, सुरेन्द्र सिंह, भैरुसिंह, चन्दुलाल, ईश्वरलाल, धर्मेन्द्र कुमार, रमेश कुमार, दिनेश कुमार, जवेर चन्द की टीम ने ट्रक रुकवाया तो जाब्ताे देखकर ट्रक चालक साइड से ट्रक मोड़ तेजी से भगाने लगा। पीछा कर ट्रक रुकवाया तो एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठा ट्रक छोड़ झाडि़यों में भाग गया तथा अन्दर बैठे दूसरे युवक ने अपना नाम सुबेदीन पिता रहमान मुसलमान निवासी बेराबास थाना रामगढ़ जिला अलवर बताया। ट्रक की तलाशी में विभिन्न ब्राण्ड की अंग्रेजी शराब व बियर के कुल 1033 कर्टन पाए गए। इनकी बाजार मे अनुमानित कीमत 40 लाख रुपए पाई गई। पूछताछ में गिरफ्तार खलासी सुबेद्वीन ने उक्त शराब हरियाणा से भरकर श्यामलाजी (गुजरात) ले जाना बताया।
तरीका वारदात : पुछताछ पर अभियुक्त सुबेदीन ने बताया की हरियाणा से उक्त अवैध शराब भर राजस्थान में विभिन्न जगह ट्रक की नम्बर प्लेट बदलकर यह अवैध शराब गुजरात सीमा में पंहुचानी थी, उदयपुर से पहले इन्होने ट्रक की नम्बर प्लेट को बदला था तथा पुलिस को गुमराह करने के लिये ट्रक में उपर की साईड मे कबाड़ फ्रिज की बॉडी को भर रखी थी। तथा उसके निचे 1033 अवैध शराब के कार्टुन भर रखे थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply