बीएसएनएल रोड पर एलईडी लाइट का उद्घाटन

BY — July 7, 2015

070705उदयपुर। नगर निगम द्वारा हिरण मगरी सेक्टर 3-4 बीएसएनएल रोड से राणावत पोल्ट्री फार्म तक एलइडी लाईटों का आज सायं उद्घाटन किया गया।

पार्षद प्रवीण मारवाड़ी ने बताया कि मुख्य अतिथि महापौर चन्दर सिंह कोठारी, अध्यक्षता राणा प्रताप मण्डल अध्यक्ष मनोहर चौधरी, विशिष्ट अतिथि विद्युत समिति अध्यक्ष महेश द्विवेदी, भगवान माहेश्वरी, दिलखुश सेठ, जिला मंत्री अरविन्द जारोली थे। महापौर चन्दर सिंह कोठारी ने कहा कि पूरे शहर में दो माह के अन्दर एलईडी लाईटों से जगमग करा दिया जावेगा। इससे 40 प्रतिशत बिजली की खपत कम होगी।
प्रवीण मारवाडी ने बताया कि लगभग 50 खंभों पर 100 लाइटें डबल आर्म पोल पर लगाई गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद प्रवीण मारवाडी, लवदेव बागडी, रामेश्वर भट्ट, आशा बोर्दिया, गजेश सुथार, मण्डल उपाध्यक्ष हेमन्त बोहरा, मंत्री राजेश लावटी, पूर्व पार्षद नरेश पंवार,  वार्ड अध्यक्ष कमल चपलोत, रमेश जैन, जीवन देवासी, सुरेन्द्र जोशी, सुरेश पैताला, मनोरमा कोठारी सहित कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। संचालन वार्ड अध्यक्ष कमल चपलोत ने किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *