डॉ. वर्मा को एसीएसई की सदस्यता

BY — July 7, 2015

070704उदयपुर। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पीटल के मेडीसिन विभाग में असिस्टेन्ट प्रोफेसर  तथा सोसायटी फॉर माइक्रोवाइटा रिसर्च एण्ड इन्टीग्रेटेड मेडिसिन के अध्यक्ष डॉ. एसके वर्मा को एशियन कॉउसिल ऑफ साइन्स एडिटर्स की मानद सदस्यता प्रदान की है।

दुबई स्थित एशियन काउंसिल अध्ययनशील, अनुभवी लेखकों और प्रकाशकों की क्रियाशील संगोष्ठी है जो एषिया में कार्यरत वैज्ञानिक, लेखकों के लिए विभिन्न संसाधनों द्वारा वैज्ञानिक क्षेत्र में उभरते हुए अनुसंधानों के प्रकाशन पर विभिन्न आयामों और माध्यमों से चर्चा करती है।
डॉ. वर्मा को एशियन काउंसिल ऑफ साइन्स एडिटर्स द्वारा यह सम्मान उनके गत 40 वर्षों के “पारम्परिक औषधियों और मसालों का मानव स्वास्थ्य पर प्रभाव” विषय पर किये वैज्ञानिक अनुसंधानों के परिणामों को राष्ट्रीय और अन्तराष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशन के लिए दिया गया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply