Header Banner

सूने मकान का ताला तोड़ चोरी

BY — July 11, 2015

Police_capउदयपुर। शहर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अज्ञात चोर के खिलाफ उसके सूने मकान का ताला तोडक़र चोरी करने का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार अमृतलाल पुत्र कन्हैयालाल जैन निवासी गोकुल विलेज ने मामला दर्ज करवाया कि वह अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी मेें गया था। पीछे से उसके सूने मकान का ताला तोडक़र अज्ञात चोरों ने मकान में से एक एलईडी टीवी, सेट अप बॉक्स और 500 रूपए की नकदी चोरी कर ले गए। पुन: आने पर उसने मकान का ताला टूटा देखा और सामान बिखरा पड़ा तो इस बारे में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply