Header Banner

शादी का झांसा देकर यौन शोषण का मामला

BY — July 11, 2015

3110703उदयपुर। शहर के हाथीपोल थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने एक युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का मामला दर्ज करवाया है।

जांच अधिकारी पृथ्वीसिंह ने बताया कि चमनपुरा हाल वल्लभनगर में अपने पिता के साथ रहने वाली एक विवाहिता ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी दुकान पर ही काम करने वाले एक युवक चमनपुरा निवासी ईरशाद उर्फ गुलगुल ने उसे शादी का झांसा दिया और अपने साथ लेकर चला गया। आरोपी उसे अजमेर और इंदौर लेकर गया। जहां पर आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाएं। इस दौरान उसकी अंगूठी और सोने की चेन भी आरोपी ने बिकवा दी। अब शादी करने से इंकार कर रहा है।  इधर जांच अधिकारी का कहना है कि कुछ समय पूर्व इस विवाहिता की गुमशुदगी दर्ज हुई थी। पुलिस ने जैसे-तैसे विवाहिता और इस युवक को ढूंढकर लाए तो विवाहिता ने इस युवक के साथ में ही जाने की इच्छा जाहिर की थी तो पुलिस ने उसके साथ भेज दिया। अब पुन: दोनों में मनमुटाव होने के कारण पुलिस में प्रकरण दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply