Header Banner

सौ बच्चों को दिये शैक्षणिक किट

BY — July 12, 2015

120709उदयपुर। लायन्स क्लब अमन व सरल ब्लड बैंक के तत्वावधान में वल्लभनगर तहसील के तीन गांवों के राजकीय माध्यमिक विद्यालय बालाथल, राजकीय माध्यमिक विद्यालय सिन्धियों का बडग़ांव, राजकीय माध्यमिक विद्यालय पुरियाखेड़ा विद्यालय के 100 निर्धन एंव जरूरतमंद विद्यार्थियों को शैक्षणिक किट प्रदान किए।

क्लब एवं ब्लड बैंक के संयम सिंघवी ने बताया कि उक्त कार्यक्रम के तहत वर्ष भर में कुल 500 विद्यार्थियों को शैक्षणिक किट प्रदान किया जाएगा। जिसमें विद्यार्थी के अध्ययन की सम्पूर्ण सामग्री उपलब्ध है। इस अवसर पर  राहुल जैन, राजेन्द्र जैन सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply