सेवा ने लायंस को पहचान दी विश्वसनीयता की : छाजेड़

BY — July 12, 2015

लायंस क्लब का पदस्थापना समारोह

120707उदयपुर। लायंस क्लब के पूर्व अंतरराष्ट्रीय निदेशक अहमदाबाद के प्रवीण छाजेड़ ने कहा कि लायंस द्वारा अब तक विश्व भर में अब तक किए गए सेवा कार्यो ने उसको विश्वसनीयता की एक पहिचान दिलायी है। यह सबकुछ लायंस सेवा सदस्यों के कारण ही संभव हो पाया है।

वे आज सेक्टर 4 स्थित लायंस सेवा सदन में लायंस क्लब उदयपुर के पदस्थापना समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विगत सत्र में लायंस क्लब उदयपुर द्वारा डिस्ट्रिक्ट में सेवा कार्यो के बल पर स्थापित किए गए कीर्तिमान को अब नव निर्वाचित अध्यक्ष किरण जैन को ओर आगे बढ़ाना है। वर्ष 2016 में लायंस क्लब के उदयपुर में 50 और इंटरनेशनल के 100 साल पूरे होंगे। इसे सेवा कार्यो के जरिये यादगार बनाने की जिम्मेदारी आप सभी की है।
120708विशिष्ट अतिथि महापौर चन्द्रसिंह कोठारी ने कहा कि यह महिला सशक्तिकरण का ही कमाल है कि 50 वर्ष पुराने इस क्लब में पहली बार किरण जैन के रूप में प्रथम महिला अध्यक्ष पदारूढ़ हुई। अगले वर्ष भी पूनम लाडिया ही अध्यक्ष रहेंगी।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष किरण जैन ने कहा कि महिला सशक्तीकरण का युग अब लायंस में भी आ गया है। लायंस का नाम जहां आता है, वहां सेवा, करूणा व दया की गंगा बहती है। महिलाओं में तो सेवा, करूणा की अटूट भावना होती है। सभी का सहयोग मिलेगा तभी हम प्रांत के दस सूत्रीय योजना पर काम कर पाएंगे। इस बार से क्लब ने नए कार्य प्रारम्भ किए हैं। शहर को भी अपने घर की तरह ही समझें और स्वच्छ रखें ताकि प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान में अपना योगदान दे सकें।
निवर्तमान अध्यक्ष राजेश खमेसरा ने अपनी उपलब्धियों का ब्यौरा दिया। इस दौरान पेंशन प्लान का विमोचन किया गया। उषा जैन की ओर से जरूरतमंद को सिलाई मशीन दी गई वहीं प्रेमलता मेहता एवं हरीश जैन द्वारा एमबी चिकित्सालय को दवाएं भेंट की गई। जेएस बाबेल के सहयोग से क्लब द्वारा गोद लिए गए धोल की पाटी राजकीय विद्यालय को 250 स्टील की थालियां भेंट की गई। कार्यक्रम के दौरान संयोजक डॉ. आलोक व्यास भी मौजूद रहे। लविशा ने हारमोनियम पर सुंदर गीत प्रस्तुत किया। रोशनलाल जैन ने अतिथियों का परिचय दिया। संचालन घनश्याम जोशी ने किया वहीं आभार की रस्म किशोर कोठारी ने अदा की।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *