Header Banner

पानी का दबाव ठीक करने के निर्देश

BY — July 13, 2015

130701उदयपुर। नगर निगम वार्ड 27 के पार्षद लवदेव बागड़ी ने अम्बेडकर नगर एवं सेक्टर 5 के क्षेत्रों का दौरा किया। क्षेत्र में पानी को दबाव की शिकायत को देखते हुए सहायक अभियंता को दबाव की समस्या को ठीक करने के निर्देश दिये।

इस पर अधिकारी ने तुरंत प्रेशर ठीक करने के लिए इस क्षेत्र की पाईप लाईन को बडी लाईन के साथ जोड़ा जाएगा। साथ ही शहर विधायक एवं गृहमंत्री गुलाब चन्द कटारिया द्वारा विधायक मद से स्वीकृत पनघट का मौका दिखा कर जनता को पानी से राहत दिलाने के लिए नारियल फोड खुदाई करवाई। इस अवसर पर पार्षद लवदेव बागडी, मण्डल महामंत्री संजीव जैन, पूर्व पार्षद एवं मण्डल मंत्री नरेश पंवार, धनराज, नारायण छापरवाल, सुनिल नकवाल, ललित खोखर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply