Header Banner

बस के नीचे घुसी बाइक, घायल

BY — July 21, 2015

Police_capउदयपुर। शहर के पटेल सर्कल पर भाजपा कार्यालय के पास में एक गुजरात नम्बर की बस के नीचे एक बाइक घुस गई जिससे बाइक पर सवार एक युवक घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार पटेल सर्कल पर भाजपा कार्यालय के पास में एक गुजरात नम्बर की बस का टायर फट गया जिससे बस अनियंत्रित हो गई और एक बाइक को चपेट में ले लिया। बाईक इस बस के नीचे पूरी तरह घुस गई और बाइक सवार युवक घायल हो गया। यह देखकर मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने इस युवक को बाहर निकालकर एम.बी. चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। इधर बस के नीचे घुसी बाइक काफी देर तक मौके पर ही रही। दोपहर बाद पुलिस मौके पर आई और कार्यवाही शुरू की।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply