Header Banner

निगम ने जब्त किए सड़क से सामान

BY — July 21, 2015

mcuउदयपुर। निगम द्वारा अस्थाई अतिक्रमण हटाओ अभियान के अन्तर्गत सुरजपोल से आईस फेक्ट्री रोड, गुलाबबाग रोड, सिटी पैलेस, रंग निवास, भट्टीयानी चौहट्टा, घण्टाघर, देहलीगेट से सख्ती् दिखाकर सड़क पर फैल रहे सामान जब्तर किए गए।

राजस्व निरीक्षक तरंग यादव, पटवारी उस्मान मोहम्मद, बलवन्त सिंह व राजस्व शाखा दल द्वारा सख्ती से सामान जब्त किया गया। सडक पर सामान नहीं रखने की चेतावनी दी गई। दल द्वारा सड़क पर रखे बोर्ड, कपड़े के कर्टन, बैग, स्टूल, पुतले, बच्चों की साइकिल जब्त की गई।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply