ह्दय की असीम गहराइयों से आभार

BY — July 25, 2015

thankuअभाव, अनजानेपन और अपरिचितों के दौर में अनायास शुरू हुआ उदयपुर न्यूज डॉट इन (udaipurnews.in) आज अपने चार वर्ष पूर्ण कर पांचवें वर्ष में प्रवेश कर गया। समय कब बीता पता ही नहीं चला।

जब स्थानीय समाचारों के लिए डेली अपडेटेड ऑनलाइन हिन्दी प्लेटफॉर्म का अभाव झलका तो उसे हमें कुछ करने का विचार आया और विचारों को मूर्त रूप मिला उदयपुर न्‍यूज के रूप में। 25 जुलाई, 2011 को जब इसकी औपचारिक शुरूआत हुई तो उदयपुर के नाम से गिने-चुने स्थानीय पोर्टल थे। आज उदयपुर के नाम से ढेरों पोर्टल्स बन चुके हैं। कुछ अपडेट हैं, कुछ होते हैं तो कई नहीं। हमने अपने पाठकों के साथ प्रतिदिन समाचार अपडेट करने का एक विश्वास कायम किया था और हमें इस पर गर्व है कि आज तक हमने अपनी ओर से उस विश्वास को बरकरार रखा है। पाठकों और दर्शकों के साथ एक बहुत बड़ा आभार उन विज्ञापनदाताओं के प्रति जिन्‍होंने इस मुकाम तक पहुंचने में हमें न सिर्फ मानसिक रूप से मजबूत किया बल्कि आर्थिक रूप से भी सम्‍बल प्रदान किया।
स्थानीय और क्षेत्रीय भाषाओं को इंटरनेट पर स्थान नहीं मिलता लेकिन हमने प्रयास किया और उसमें कामयाबी कितनी मिली, यह आपका प्यार बताता है। बाहर रहने वाले उदयपुर प्रवासियों की पहली पसंद उदयपुर न्यूज को कुछ इसी तरह की आशा थी जिसमें हम कामयाब हुए।
पाठकों और दर्शकों का दिल की असीम गहराइयों से आभार कि उन्होंने उदयपुर न्यूज को अपने प्रतिदिन की चर्या में शामिल किया और उसे ऊंचाइयों तक पहुंचाया। भविष्य में भी आपके मार्गदर्शन, सलाह और सुझावों की प्रतीक्षा में अनवरत…

पुन: आभार
उदयपुर न्यूज टीम

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *