Header Banner

दानी चौक में खुलेगा हॉस्पिटल

BY — July 26, 2015

260708उदयपुर। अन्जुमन तालीमुल इस्लाम की ओर से खेरादीवाड़ा स्थित दानी चौक में हॉस्पिटल संचालित किया जाएगा। यह निर्णय आज हुई बैठक में किया गया।

प्रवक्ता अशरफ जिलानी ने बताया कि अन्जुमन काबीना की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अन्जुमन सदर मोहम्मद खलील ने इसकी देखरेख एवं हॉस्पीटल सम्बन्धी कार्य में अन्जुमन मेम्बर डॉ. मोहम्मद नूर एवं जहीरूदीन सक्का को जिम्मेदारी सौंपी। इसमें हॉस्पीटल को तैयार कर जल्द से जल्द चालू कराने पर चर्चा की गई। पहले दिन हॉस्पीटल के लिए 21 हजार रुपए चन्दा इकट्ठा हुआ।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply