Header Banner

एमबीएम इंजीनियरिंग के पूर्व छात्रों का स्नेह मिलन

BY — July 27, 2015

270702उदयपुर। एमबीएम इंजिनियरिंग कॉलेज, जोधपुर के पूर्व छात्रों का स्नेहमिलन कार्यक्रम होटल शिल्पी आमंत्रा में हुआ। आरंभ में 1971 बैच के वरिष्ठ अभियंताओं ने दीप प्रज्वलन किया।

आईबीएम के उप निदेशक पुष्पेबन्द्र गौड़ ने सभी का स्वागत किया। यूआईटी के अधिशासी अभियंता शिशिरकांत वार्ष्णेयय ने संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। गणपतलाल चितारा, केएल समदानी एवं खुशवंत पालीवाल ने सभी सदस्यों का परिचय दिया। एमबीएम कॉलेज के पूर्व छात्र मोहता को 30 जरूरतमंद छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान करने हेतु सम्मानित किया गया।
सार्वजनिक निर्माण विभाग, बीकानेर के सुप्रीटेण्डेन्ट इंजिनियर जसवंत खत्री ने एक खेल के माध्यम से पारिवारिक रिश्तोंा का चित्रण प्रस्तुत किया। निराली जैन एवं गजेन्द्र चित्तौड़ा ने आकर्षक गीत प्रस्तुत किए। गौरवी जैन एवं जैनित कौर ने नृत्य प्रस्तुत किया। विजयलक्ष्मी बंसल, शारदा पालीवाल एवं सुरभि वार्ष्णेेय ने सदस्यों हेतु आकर्शक खेल एवं मनोरंजन के कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply