Header Banner

उदयपुर के साथ जुड़ी कलाम साहब की यादें

BY — July 27, 2015

270712उदयपुर। पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के निधन का अप्रिय समाचार सुनकर शहरवासियों की भी आंखें भर आई। सच्‍चे और सरल ह्दय के धनी श्री कलाम का उदयपुर से भी गहरा नाता रहा। वे राष्ट्रंपति काल से पूर्व भी और उसके बाद भी यहां आए।

पहले वे वैज्ञानिक स्व . दौलतसिंह कोठारी स्मृति व्याख्यानमाला में शिरकत करने आए थे। तब उन्होंने यहां पौधरोपण किया। बच्चों को विशेष प्यार करने वाले श्री कलाम बच्चों से मुखातिब भी हुए। उन्हें  महाराणा मेवाड़ फाउण्डेंशन की ओर से पन्ना्धाय अवार्ड से भी वर्ष 2002 में नवाजा गया। उन्हें देश के लिए अग्नि और पृथ्वी मिसाइल तैयार करने का श्रेय जाता है। इसके बाद उन्हें मिसाइलमैन की उपाधि दी गई। वर्ष 2000 में परमाणु परीक्षण की टीम का भी वे अहम हिस्सा रहे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply