Header Banner

वेस्ट जोन कल्चरल सेंटर में वुड स्कल्पचर वर्कशॉप शुरू

BY — July 28, 2015

280701उदयपुर। काष्ठ माध्यम पर कलात्मक और रचनात्मक सृजन को एक मंच पर एकत्र करने व काष्ठ शिल्पियों की सृजन शैली पर तकनीकी आदान प्रदान के लिये पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र की ओर से आयोजित दस दिवसीय ‘वुड स्कल्पचर वर्कशॉप’ मंगलवार को शिल्पग्राम में आरम्भ हुई। कार्यशाला में 9 काष्ठ मूर्तिशिल्पी भाग ले रहे हैं।

सर्वप्रथम संगम हॉल में प्रतिभागियों ने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की स्मृति में दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी। कार्यशाला में आये मूर्ति शिल्पकारों ने अपने पसंदीदा वुडन लॉग का चयन कर उस पर कार्य प्रारम्भ किया। कार्यशाला के समन्वयक गुजरात के वरिष्ठ कलाकार महेन्द्र कडि़या ने प्रतिभागियों से कृतित्व व सृजन पर चर्चा की। कार्यशाला में प्रतिभागी कलाकार अलय मिस्त्री, रूद्र ठाकर, हर्षद पंचाल, रंजीत असारसा, प्रीति कहार, हार्दिक बी. कंसारा, विजय डी. कदम, सचिन चौधरी तथा नेमाराम अपनी कृतियों का सृजन करेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply