चातुर्मास प्रवचन आज से

BY — July 29, 2015

290705उदयपुर। हिरण मगरी से. 4 स्थित श्री शांतिनाथ जिनालय में आचार्य विजय सोम सुन्दर सुरीश्वर महाराज एवं ससंघ के चातुमार्सिक प्रवचन गुरूवार प्रात: साढ़े नौ बजे से प्रारम्भ होंगे।

श्री जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक संघ जिनालय के अध्यक्ष सुशील बांठिया ने बताया कि प्रवचन से पूर्व आचार्य एंव ससंघ प्रवचन पाठ के लाभार्थी महेन्द्र पोरवाल के निवास पर गाजे-बाजे के साथ जाकर वहंा से पुन: गाजे-बाजे के साथ ही पुन: प्रवचन स्थल पर लौंटेगें। महेन्द्र पोरवाल द्वारा प्रवचन पाठ की पूजा अर्चना के बाद आचार्य श्री द्वारा प्रात: साढ़े नौ बजे प्रवचन प्रारम्भ किये जाऐंगे। चातुर्मास प्रवचन की तैयारियंा पूरी की जा चुकी है।
दादाबाड़ी में प्रवचन : साध्वीश्री हेमप्रभा की शिष्या प्रवचनकारिका साध्वीश्री श्रद्धांजना श्रीजी म.सा. एंव साध्वी दीपमाला श्रीजी के चातुर्मासिक प्रवचन गुरूवार से श्री जैन श्वेताम्बर वासुपूज्य महाराज का मन्दिर एवं श्री जिनदत्तसूरि दादाबाड़ी परिसर के श्री जिन कुशलसूरि मणि आराधना भवन में प्रवचन प्रारम्भ होंगे। चातुर्मास संयोजक प्रतापसिंह चेलावत व सहसचिव दलपत दोशी ने बताया कि प्रतिदिन प्रात: 9 से 10 बजे तक दोनों साध्वी वृन्द प्रवचन देगी। इससे पूर्व प्रतिदिन प्रात: आठ से साढ़े आठ बजे तक नवकारसी का आयोजन होगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *