Header Banner

निर्धन छात्रों को शैक्षणिक किट वितरित

BY — July 29, 2015

290704उदयपुर। सरल ब्लड बैंक एवं लायन्स क्लब उदयपुर अमन के तत्वावधान में आज रेजीडेन्सी स्थित राजकीय माध्यमिक विशिष्ठ विद्यालय 354 निर्धन छात्रों को शैक्षणिक किट प्रदान किए गए।

सरल ब्लड बैंक के श्याम एस.सिघवी ने बताया कि ब्लड बैंक एवं लायन्स क्लब अमन द्वारा इस वर्ष अपनी इस तीसरी समाज सेवा की गतिविधि के तहत आज 354 बच्चों को शैक्षणिक किट वितरीत किये। इसके साथ ही अब तक करीब 1 हजार बच्चों को इस प्रकार के शैक्षणिक किट प्रदान किये जा चुके है। इसमें उनके पठन पाठन की सम्पूर्ण सामग्री शामिल है। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष गोपाल काबरा, सचिव महेन्द्र तलेसरा, संयम सिंघवी सहित अनेक क्लब सदस्य मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply