Header Banner

नैतिकता विहीन ज्ञान विध्वंसकारी : मेहता

BY — August 6, 2015

060803उदयपुर। विद्या भवन गांधी शान्ति प्रतिष्ठान केन्द्र रामगिरी में हिरोशिमा दिवस पर हुए व्याुख्या न में मुख्य वक्ता उदय मेहता ने हिरोशिमा दिवस को एक ऐसे दिन के रुप में याद किया जब नैतिकता विहिन ज्ञान विश्व का विध्वंस कर सकता है।

मेहता ने दैनिक जीवन में धैर्य व अंहिसा को अपनाते हुये समस्त कार्यो को पूर्ण करते हुये शान्ति को अपनाने का आग्रह किया । कार्यक्रमों में अतिथियों द्वारा गांधी शान्ति प्रतिष्ठान के पिछले 50 वर्षो में किये गये कार्यो के प्रतिवेदन का विमोचन किया गया।
प्राचार्या डॉं. सुगन शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान विद्या भवन सोसायटी के अध्यक्ष अजय मेहता, विद्या भवन गांधी शिक्षा अध्ययन संस्थान व विद्या भवन उच्च माध्यमिक विद्यालय रामगिरी के समस्त सदस्य एवम् विद्यार्थी उपस्थित थे । संचालक अरुणा माथुर ने हिरोशिमा दिवस के विषय में जानकारी प्रदान की। धन्यवाद डॉं. अशोक श्रीवास्वत ने दिया। यह जानकारी केन्द्र के यतीन कुमार चौबीसा ने प्रदान की।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply