Header Banner

शादी का झांसा देकर लाखों हड़पे

BY — August 6, 2015

Police_cap

उदयपुर। जिले के कुराबड़ थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने चार लोगों के खिलाफ गुजरात की एक युवती से बिवाह करवाने के नाम पर लाखों रूपए हड़पने का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार विजय पुत्र मांगीलाल मेहता निवासी बम्बोरा ने भंवरसिंह निवासी बम्बोरा, ताना निवासी नारायण, मोहनदास और गोपालदास पुत्र मोहनदास के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। बताया गया कि उसकी शादी नहीं होने पर आरोपियों से उससे सम्पर्क किया। आरोपियों ने उसे गुजरात की युवती दिखाई और शादी करवाने का झांसा दिया। आरोपी युवती को लेकर उदयपुर आए और उसने इन लोगों को 1 लाख 90 हजार रूपए दिए। पैसे लेने के बाद युवती और आरोपी किसी काम का बहाना बनाकर नीचे उतरे और पैसे लेकर फरार हो गए। अब आरोपी ना तो पैसे दे रहे है और ना ही शादी करवा रहे है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply