Header Banner

हर हर महादेव के उद्घोष के साथ निकली कावड़ यात्रा

BY — August 8, 2015

महाकाल में गंगू कुण्ड के जल से किया अभिषेक

080803उदयपुर। महाकालेश्वर कावड़ यात्रा समिति द्वारा आज प्रातः 8.30 बजे आयड स्थित गंगाजी के चौथे पाये गंगोदभव कुण्डा से हर हर महादेव के उद्घोष से कावड़ यात्रा आरंभ हुई। महिलाओं, युवतियों, पुरुषों व युवकों ने खासी संख्याह में भाग लिया। कावड़ यात्रा पूरे शहर में होती हुई महाकाल पहुंची जहां कुण्डष के जल से महाकाल का अभिषेक किया गया।

080805आरंभ में गंगू कुण्डक में शिव मंदिर में महाकाल ट्रस्ट के अध्यक्ष तेजसिंह सरूपरिया व महाकालेश्वर कावड़ यात्रा समिति के अध्यक्ष केके शर्मा, महिला संयोजक अर्चना अर्चना शर्मा ने मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास, विशिष्टह अतिथि धर्मनारायण जोशी, मांगीलाल जोशी, जगत नागदा आदि का स्वागत किया। पं. दिलीप नागदा के विधिवत पूजा अर्चना करने के पश्चापत् मेलड़ी माता के संत वीरमदेव व कावड़ यात्रा समिति के अध्यक्ष के.के.शर्मा के नेतृत्व में महाकाल मंदिर के लिये रवाना हुई।
080804कावड यात्रा में सबसे पहले भगवान शिव की ध्वज पताका के बाद सिद्धी विनायक की झांकी, भगवान शिव की विराजित प्रतिमा की झांकी, भगवान शिव की आदमकद झांकी कावड़ यात्रा व शोभायात्रा में झांकियों के पीछे पुरुष-महिलाओं की लम्बी कावड़ यात्रा निकली। कावड़ यात्रा में 7-8 वर्ष के तीन बच्चों ने कंधे पर कावड़ लेकर भगवान महाकाल को जलाभिषेक कराया।
यात्रा नियत समय पर सुबह 8.30 गंगोद्भव आयड से रवाना होकर दुर्गानर्सरी रोड, कुम्हारों का भट्टा, सूरजपोल चौराहा, अस्थल मंदिर, मुखर्जी चौक, बड़ा बाजार, घंटाघर, जगदीश चौक, चांदपोल पुलिया से अम्बापोल, अम्बामाता मंदिर, आयुर्वेद चौराहा होती महाकाल मंदिर सुबह 11 बजे पहुंचने पर महाकाल ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा गर्मजोशी से कावड़ यात्रा का स्वागत किया गया। तत्पश्चापत् हजारों कावडियों ने भगवान महादेव के जयकारों से जलाभिषेक किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply