Header Banner

व्हाइट से ब्लैक बेल्ट के 62 खिलाड़ी सम्मानित

BY — August 8, 2015

080806उदयपुर। निधान कूडो सोगो इंटरनेशनल मार्शल आर्ट के तत्वावधान में गो जू टू कराटे की बेल्ट व्हाईट से ब्लैक बेल्ट की ग्रेडिंग परीक्षा में सफल हुए उदयपुर के 62 खिलाडिय़ों को आज चित्रकूृटनगर स्थित रॉकवुड हाई स्कूल में आयोजित एक समारोह में में सम्मानित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि महेशआश्रम के संस्थापक एवं योग गुरु देवेन्द्र अग्रवाल थे जबकि अध्यक्षता सीपीएस के निदेशक दीपक शर्मा ने की। एनबीएसआई के उत्तरी भारत निदेशक एवं राजस्थान के मुख्य प्रशिक्षक रेन्शी राजकुमार मेनारिया ने बताया कि कमाण्डो ट्रेनिंग के सदृश्य इस बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में उदयपुर के 62 परीक्षार्थियों ने भाग लेकर व्हाइट से ब्लेक बेल्ट प्राप्त की।
मेनारिया ने बताया कि इस परीक्षा में उदयपुर के खिलाड़ी हिम्मत सिंह राजावत को ब्लैक बेल्ट, 8 ख्लिाड़ी आर्यन सिंह राजावत, भाव्यल मेघवाल मनय जोशी, मोनिक जोशी, रयांश गांधी, मुकशित तलानी,व्याम गुप्ता, एवं विशाल राज वैष्णव को गोल्ड ब्राऊन बेल्ट से सम्मानित किया गया। इसके अलावा, प्रतियोगिता में 8 को ब्राऊन बेल्ट प्रथम, दो खिलाडिय़ों को ब्राऊन बेल्ट द्वितीय,तीन को ब्ल्यू बेल्ट,12 को ग्रीन बेल्ट, तीन ओरेंज बेल्ट, 23 को येलो बेल्ट तथा दो खिलाडिय़ों को व्हाईट बेल्ट प्राप्त हुआ था। उन्हेोंने बताया कि इस अवसर पर 6 वर्ष तीन बालिकाओं ने सीमेन्ट के मजबूत केलू को तोड़ कर हैरत अंगेज प्रदर्शन किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply