Header Banner

रेबारियों को पकड़ लाई पुलिस

BY — August 8, 2015

युवक का शव मिलने का मामला

Police_capउदयपुर। गोवर्धनविलास थाना क्षेत्र में रेबारियों के डेरे में से भेड़ें चोरी करने के लिए गए एक युवक का शव मिलने के बाद पुलिस ने कुराबड़ से रेबारियों को पकडक़र लाई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार नानालाल (35) पुत्र भीमा मीणा निवासी बाबरमाल मोरिया फलां अपने साथी रमेश पुत्र रूपा मीणा के साथ डईया माताजी के जंगल में सैकड़ों भेड़ों के साथ डेरा डालकर बैठे रेबारियों के डेरे में भेड़ चोरी करने के लिए गया था। लगातार दो दिनों तक तलाशने के बाद मृतक का शव डईया माता के जंगल में पड़ा मिला। मृतक के बदन पर कई स्थानों पर लठ से पीटने के निशान थे। साथ ही रमेश भी गायब मिला। पुलिस ने पता किया तो सामने आया कि रेबारियों का डेरा कुराबड़ क्षेत्र में से होकर निकल रहा है। पुलिस ने कार्यवाही कर डेरे को रूकवाया और रेबारियों को पकडक़र थाने ले आए। पूछताछ में रेबारी डेरा डईयामाता के जंगल में होना स्वीकार कर रहे है, परन्तु नानालाल की हत्या करने से इंकार कर रहे है। इस डेरे से कुछ रेबारी गायब है। जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने फरार रेबारियों के पाली स्थित घरों पर भी नजर रखनी शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply