Header Banner

माल लेकर पैसे नहीं देने का मामला

BY — August 18, 2015

Police_capउदयपुर। शहर के धानमण्डी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने दो भाईयों के खिलाफ लाखों रूपए का माल लेकर पैसे नहीं लौटाने का मामला दर्ज करवाया है।

जांच अधिकारी एएसआई मोहम्मद फारूख ने बताया कि प्रवीण पुत्र नंद किशोर बंसल हाल प्रोपराईटर अजंता बुक स्टोर ने निशांत भावसार पुत्र प्रकाश भावसार शास्त्री मार्ग माही रोड़ बांसवाड़ा और इसके भाई लोकेश भावसार के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। दर्ज प्रकरण में बताया कि उसने आरोपियों को कुछ समय पूर्व लाखों रूपए की किताबें सप्लाई की थी। इसके एवज में आरोपी ने कुछ पैसे दे दिए और 5 लाख 44 हजार 646 रूपए देने में आनाकानी कर रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply