Header Banner

भूखण्ड बेचने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला

BY — August 18, 2015

fruadउदयपुर। शहर के धानमण्डी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने एक दम्पति के खिलाफ भूखण्ड बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार देवीलाल पुत्र कालूलाल तेली निवासी भूपालवाड़ी ने मोहन पुत्र देवीलाल तेली निवासी नयापुरा देहलीगेट और इसकी पत्नी शारदा तेली के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। दर्ज प्रकरण में बताया कि उसकी दोनों से जान पहचान थी। दोनों ने पैसों की आवश्यकता होने पर उसे वर्ष 2012 में सेक्टर 14 में स्थित एक भूखण्ड का सौदा उससे 10 लाख रूपए में किया था। जिसके एवज में 1 लाख रूपए दे दिए। अब वह शेष पैसे देकर रजिस्ट्री करवाना चाह रहा है और दोनों मना कर रहे है। इसके साथ ही दोनों ने पूर्व में लिए पैसा नहीं दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply