पालिका चुनाव : भींडर ने दिखाया दबदबा

BY — August 20, 2015

जनता सेना का बोर्ड, भाजपा के 17 प्रत्याशियों की जमानत जब्त

kamal-logoउदयपुर। नगर पालिका चुनाव के परिणामों में भीण्डर नगर पालिका में बड़ा उलटफेर हुआ है। भीण्डर नगर पालिका पर रणधीरसिंह भीण्डर द्वारा बनाई गई जनता सेना का कब्जा हो गया है। भीण्डर नगर पालिका में उलटफेर इतना बड़ा हुआ कि भाजपा के 17 वार्डों के प्रत्याशी अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए। इससे पूर्व भीण्डर में कांग्रेस का बोर्ड था।

नगर पालिका चुनाव में पिछले कई दिनों से विभिन्न दलों में उत्साह का माहौल बना हुआ था। पूरे संभाग में सबकी नजरें भीण्डर नगर पालिका पर टिकी थी। जहां पर त्रिकोणीय मुकाबला था। गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने अपनी पूरी टीम भीण्डर में लगा रखी थी वहीं दूसरी ओर भीण्डर नगर पालिका पर कांग्रेस का बोर्ड था और पूर्व विधायक गजेन्द्रसिंह शक्तावत पुन: बोर्ड बनाने के लिए जी जान से जुटे थे। दोनों के सामने भाजपा के बागी रणधीरसिंह भींडर ने ताल ठोक रखी थी। उनकी जनता सेना के प्रत्याेशियों ने भाजपा प्रत्याशशियों की जमानतें जबत करवा दी। भीण्डर नगर पालिका की 20 में से 17 सीटों पर जनता सेना के प्रत्याशियों ने कब्जा किया और कांग्रेस मात्र 3 पर सिमट गई। जैसे ही जनता सेना को प्रचण्ड बहुमत मिला तो रणधीरसिंह भीण्डर अपनी पत्नी साथ जनता के सामने आए और सभी का आभार व्यक्त किया। जनता सेना के कार्यकर्ताओं ने भीण्डर के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की।
उधर कटारिया ने जनता सेना की जीत पर कहा कि चुनाव में जीतना ही पार्टी में आने का आधार नहीं होता। पार्टी विरोध में जो जाएगा, उसे वापस शामिल नहीं किया जाएगा। इसके विपरीत रणधीरसिंह भींडर ने कहा कि कटारिया को घेरे हुई उनकी टीम ने ही उन्हें  दुखी कर रखा है। दुख सहने के बाद भी वे टीम को बदल नहीं रहे हैं।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *