Header Banner

निगम ने पोस्टर चिपकाने पर दर्ज कराए मामले

BY — August 20, 2015

mcuउदयपुर। नगर निगम की स्पष्ट रूप से रोक के बाद भी सार्वजनिक दीवारों पर पोस्टर और बैनर चिपकाकर अभद्र करने पर नगर निगम की ओर से दो संस्थानों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है।

गौरतलब है कि शहर में कई स्थानों पर पोस्टर और बैनर चिपका रखें है। जिससे शहर की खूबसूरती खराब हो रही है। इसी को देखते हुए नगर निगम ने स्पष्ट रूप से सभी संस्थानों को सरकारी दीवारों पर पोस्टर चिपकाने से मना कर रखा है। इसके बाद भी पोस्टर और बैनर चिपकाने पर नगर निगम के आयुक्त की ओर से हिरणमगरी थाने में प्रबंधक सावलिंया गल्र्स हॉस्टल हिरणमगरी सेक्टर 4 और प्रबंधक नेहा गल्र्स एवं ब्यॉज हॉस्टल सेक्टर 4 के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply