प्रेमिका की हत्या के मामले में प्रेमी की मां गिरफ्तार

BY — August 21, 2015

चर्चित पूनम विश्नोई हत्याकांड

file photo
file photo111111111111

उदयपुर। चर्चित देवेन्द्र हत्याकांड के बाद उसकी पत्नी पूनी के साथ रह रही प्रेमिका पूनम विश्नोई की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए देवेन्द्र की मां को गिरफ्तार कर लिया है। देवेन्द्र की मां ने पुत्र की हत्या का बदला उसकी प्रेमिका को मारकर लिया। देवेन्द्र की मां चून्नी देवी ने परिवार के साथ मिलकर पूनम की हत्या कर नई ही कहानी बना दी।

सूत्रों के अनुसार मई में उदयपुर में प्रेमिका पूनम विश्नोदई के साथ किराए के मकान में रह रहा सेवड़ी भीनमाल जालौर निवासी देवेन्द्र (30) पुत्र भगवानाराम विश्नोई का पूनम का पति प्रकाश विश्रोई साथियों के साथ अपहरण कर ले गया था। प्रकाश और उसके साथियों ने देवेन्द्र की हत्या कर गोगुन्दा में फेंक दिया था और गाड़ी पलटने से पूनम घायल हो गई थी, जिससे वह बच गई। देवेन्द्र की हत्या के बाद प्रेमिका पूनम को देवेन्द्र की पत्नी पूनी अपने साथ जालौर लेकर गई थी। पत्नी और प्रेमिका दोनों साथ रह रही थी। 12 अगस्त की रात्रि कुछ लोगों ने देवेन्द्र के घर हमला बोल दिया और देवेन्द्र की प्रेमिका पूनम की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। पत्नी के साथ में ही मृत पति की प्रेमिका पूनम की हत्या करने का मामला काफी चर्चित रहा था।
पुलिस ने कार्यवाही कर जांच शुरू की तो शंका देवेन्द्र की मां चुन्नी देवी पर हुई। चुन्नी देवी ने पुलिस को बताया कि वह रात्रि को मकान का दरवाजा बंद करना भूल गई थी। इसी से हत्यारे अंदर घुसे थे। पुलिस ने चुन्नी देवी से मनोवैज्ञानिक रूप से पूछताछ की तो उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया। पूछताछ में चुन्नी देवी ने बताया कि उसके बेटे देवेन्द्र की हत्या पूनम के कारण हुई थी। पूनम और देवेन्द्र साथ नहीं रहते तो हत्या नहीं होती।
जिस पूनम के कारण देवेन्द्र की हत्या हुई थी वह हत्या के बाद उसके आंखों के सामने ही रह रही थी। इसी कारण वह बदला लेना चाहती थी। इसी को देखते हुए उसने योजना बनाई और अपने परिचितों की सहायता से 12 अगस्त की रात्रि को मौका देखकर दरवाजा खुला रखा और पूनम की हत्या करवा दी और पूरा नाटक रच दिया। पुलिस ने चुन्नीदेवी को गिरफ्तार कर लिया है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *