Header Banner

धूमधाम से मना लोकदेवता सगसजी का जन्मोत्सव

BY — August 21, 2015

210811उदयपुर। लोकदेवता सगसजी बावजी का जन्मोत्सव शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। शहर भर में सगसजी के विभिन्न स्थानकों सर्वऋतु विलास, गुलाबबाग स्थित बावड़ी वाले सगसजी, गणेश घाटी, पिछोली, कंवरपदा, महासतिया, कुम्हा्रों का भट्टा, कुमावतपुरा आदि पर भव्य श्रृंगार किया गया।

सर्वऋतु विलास स्थित स्थानक पर श्रद्धालुओं की सुबह से लम्बी कतार लग गई। स्थानकों पर सुबह स्वर्ण व रजत आकर्षक श्रृंगार धराये गए। अभिषेक व पूजा अर्चना के बाद महाभोग धराया गया। स्थानकों पर भव्य विद्युत सज्जा की गई। देर शाम महाभोग धराया गया। फिर भजन कीर्तन हुए। शहर एवं बाहर से आए कलाकारों की प्रस्तु‍तियां श्रद्धालुओं का मन मोह गई। दर्शनार्थियों को प्रसाद वितरण किया गया। महाप्रसादी शनिवार शाम होगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply