Header Banner

स्कूली मासूमों को मारा अध्यापिका ने

BY — August 22, 2015

विषय में कम नम्बर आने पर 29 बच्चों से मारपीट

220809उदयपुर। बोहरा गणेशजी स्थित संत तेरेसा स्कूल में एफए-2 में नम्बर कम आने पर पांचवी के नन्हें मासूम बच्चों को विषयाध्यापिका ने डंडे से मारपीट की। कक्षा में कुल 57 बच्चों में से 29 बच्चों के नम्बर कम आए जिन सभी को हाथ पर डंडे मारे गए।

जानकारी के अनुसार सभी मासूम बच्चे रोने लगे। बच्चों के रोने की बात अन्य बच्चों द्वारा विषयाध्यापिका नीता वाधवानी की जानकारी में लाए जाने के बावजूद वे कक्षा में बैठी रही। पीडि़त बच्चों ने यहां कार्यालय में बताया कि इन 29 बच्चों में से कई के सभी विषयों में काफी अच्छे नम्बर आए लेकिन सिर्फ अध्यापिका से सम्बन्धित गणित विषय में ही नम्बर कम आने पर उन्होंने मारपीट कर दी। कक्षाध्यापिका को भी इसकी जानकारी नहीं दी गई।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply