Header Banner

साध्वी बनने का मानस बदलने की एवज में मांगे 50 हजार

BY — August 22, 2015

Police_capउदयपुर। कानोड़ थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने एक महाराज और उसके शिष्य के खिलाफ उसकी पुत्री को बहला-फुसलाने और साध्वी नहीं बनाने के एवज में 50 हजार रूपए मांगने का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस के अनुसार ब्रह्मपुरी कानोड़ निवासी राजेन्द्र कुमार शर्मा ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी पुत्री मीना कुछ समय से लगातार स्वामी जगदीश गोपाल और इसके शिष्य अशोक शर्मा के सम्पर्क में है। दोनों उसकी पुत्री को साध्वी बनने के लिए प्रेरित कर रहे है। उसकी पुत्री मीना भी साध्वी बनने के लिए तैयार हो गई है। प्रकरण में बताया गया कि कुछ दिन पूर्व अशोक उसके घर पर आया और उसकी पुत्री मीना का मानस पुन: सांसारिक जीवन में करने के एवज में 50 हजार रूपए की मांग की। नहीं देने पर पुत्री को साध्वी बनाने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply