Header Banner

सियार को कुएं से निकाल पार्क में छोड़ा

BY — August 22, 2015

220807उदयपुर। वाइल्ड एनिमल रेस्क्यू सोसायटी ने खारा कुआं में कुएं में गिरे एक सियार को निकालकर बायोलोजिकल पार्क में छोड़ा।

220806सोसायटी के पदम सिंह राठौर ने बताया कि खारा कुवा में सियार के कुएं में गिरने की सूचना मिली। मौके पर राठौर अरविन्द, पिंटू और हर्षवर्धन सहित पहुंचे। वहां देखा कि सियार करीब 20 फ़ीट नीचे पानी में गिरा हुआ है। अरविन्द ने कुएं में उतरकर सियार को निकाला और डीएफओ टी. मोहन के निर्देशानुसार बायलॉजिकल पार्क में शिफ्ट किया। सोसायटी के राठौर ने शहरवासियों से आग्रह किया कि कोई भी वन्यजीव मुसीबत में दिखे तो तुरंत 9829597722, 9414234826 पर सूचित करें।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply