जल्‍द शुरू होगा उदयपुर में पासपोर्ट सेवा केन्‍द्र

BY — August 22, 2015

उदयपुर में पासपोर्ट शिविर का शुभारंभ

220804उदयपुर। आमजनों को पासपोर्ट बनवाने में आने वाली समस्याओं के निस्तारण के लिए शनिवार को उदयपुर के सूचना केन्द्र में दो दिवसीय पासपोर्ट शिविर का शुभांरभ गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया के मुख्य आतिथ्य में हुआ।

श्री कटारिया ने उदयपुर संभाग के लिए इस शिविर को आमजन के लिए उपयोगी बताया और कहा कि राजस्थान में प्रतिवर्ष बनने वाले कुल पासपोर्ट का सातवां हिस्सा उदयपुर संभाग के निवासियों का होता है ऐसे में विदेशों में रोजगार के लिए जाने वाले लोगों व अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रतिवर्ष पासपोर्ट बनाने में होने वाली परेशानियों से निजात दिलाने में इस शिविर का महŸवपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि पूर्व में केन्द्रीय विदेश मंत्री द्वारा उदयपुर से जयपुर नियमित फ्लाईट तथा उदयपुर मुख्यालय पर भी पासपोर्ट कार्यालय स्थापित करने की घोषणा की थी जिसमें से जुलाई से नियमित फ्लाईट तो प्रारंभ हो गई है वहीं पासपोर्ट कार्यालय भी जल्द ही प्रारंभ हो जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि अक्टूबर माह से दिल्ली से उदयपुर के लिए इंडिगो फ्लाईट भी शुरु हो रही है। उन्होंने पासपोर्ट कार्यालय स्थापना के लिए संबंधित अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए ।
220805समारोह को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी विवेक जेफ ने श्री कटारिया का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया तथा अतिथियों एवं आमजन को पासपोर्ट शिविर की गतिविधियों से अवगत कराते हुए बताया कि अब तक यहां पर तीन शिविरों का आयोजन किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि पासपोर्ट निर्माण की ऑनलाईन प्रक्रिया बहुत ही सरल है और इसमें एजेंटों का कोई स्थान नहीं है। उन्होंने बताया कि शिविर में दो दिनों की अवधि में कुल 350 पासपोर्ट बनाए जाएंगे।
आरंभ में नगर निगम महापौर चंद्रसिंह कोठारी ने उदयपुर से अब तक 27 हजार से अधिक पासपोर्ट तैयार करने के लिए प्रतिनिधि एल.डी.शर्मा के प्रयासों की सराहना की और कहा कि पासपोर्ट कार्यालय के लिए पंचवटी स्थित सामुदायिक भवन को निःशुल्क उपलब्ध करा दिया गया है।
इस अवसर पर विधायक फूलसिंह मीणा, नानालाल अहारी, महापौर चन्द्रसिंह कोठारी, नगर निगम आयुक्त हिम्मत सिंह बारहठ सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक व विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पासपोर्ट सेवा के पूर्व प्रभारी एल.डी.शर्मा ने किया।
समारोह के पश्चात गृहमंत्री श्री कटारिया ने पासपोर्ट शिविर में लोगों को दी जा रही सेवाओं का अवलोकन किया जहां पर क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी विवेक जेफ व पासपोर्ट कार्यालय के प्रतिनिधि इंद्रजीतसिंह, के.एस.चौहान, रामनिवास मीणा, एलडी शर्मा ने की गई व्यवस्थाओं के के बारे में जानकारी प्रदान की।
जेफ का किया अभिनंदनः
समारोह दौरान उदयपुर संभाग मुख्यालय पर दस माह के भीतर तीन शिविरों के आयोजन, इसमें मिली सफलता तथा पासपोर्ट निर्माण संबंधित समस्याओं को पूर्ण संवेदनशीलता के लिए समाधान के लिए गृहमंत्री कटारिया ने क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी विवेक जेफ का पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया।
आज भी बनेंगे पासपोर्ट
दो दिवसीय शिविर में रविवार को उन्हीं अभ्यर्थियों के पासपोर्ट बनाए जाएंगे जिन्होंने ऑनलाईन आवेदन कर लिया है और जिन्हें उदयपुर के लिए ऑनलाईन अपोईंटमेंट भी दिया जा चुका है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *