Header Banner

पीएमसीएच में पुस्तक प्रदर्शनी शुरू

BY — August 24, 2015

240803उदयपुर। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पीटल में आज पुस्तक प्रदर्शनी का शुभारम्भ हुआ। दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का उद्घाटन प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. एस. एस. सुराणा ने किया।

उन्होंने बताया कि यह प्रदर्शनी एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं हेतु लगाई गई हैं, जिसमें छात्रों द्वारा पाठ्यक्रम से जुडी पुस्तकों का क्रय किया गया। प्रदर्शनी में सभी तरह की मेडिकल से जुडी पाठ्य-पुस्तके एवं सन्दर्भ पुस्तकों का प्रदर्शन किया गया हैं। पुस्तकालयाध्यक्ष राजीव पण्ड्या ने बताया कि पेसिफिक मेडिकल कॉलेज के पुस्तकालय विभाग एवं आर्या पब्लिकेशन के सौजन्य से आयोजित इस पुस्तक प्रदर्शनी में कॉलेज के विभिन्न डॉक्टरों एवं छात्रों द्वारा अवलोकन किया गया। इस अवसर पर डॉ. देशमुख, डॉ. अमिताभ, डॉ. शशि एवं डॉ. अरूणा भी उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply